हिमाचल प्रदेश में सैलानियों के पसंदीदा मनाली में सप्ताहांत में भारी भीड़ थी। सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ यहां सैलानियों की संख्या बढ़ रही है।
ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ कुदरती खूबसूरती का दीदार करने और ठंडे मौसम का लुत्फ उठाने के लिए दूर-दूर से सैलानी हिल स्टेशन की ओर उमड़ते हैं।
हाल में प्राकृतिक आपदाओं के बाद सैलानियों के पांव ठिठक गए थे। अब उनकी संख्या बढ़ रही है। होटलों की बुकिंग में भी लगातार इजाफी हो रहा है।
होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि क्रिसमस और नए साल के दौरान सैलानियों की आमद चरम पर होगी। मनाली में आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या और बढ़ने के आसार हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि इससे वहां की अर्थव्यवस्था परवान चढ़ेगी। साथ ही हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में मनाली की पहचान भी मजबूत होगी।
मनाली में सैलानियों की भारी भीड़, पर्यटन उद्योग में बढ़ी उम्मीदें
You may also like
चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए विस्फोट के सिलसिले में पांच लोग गिरफ्तार.
प्रयागराज में बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि से रबी फसल तबाह, किसानों पर बढ़ा संकट.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट.
ओम बिरला ने रखी 256 करोड़ के चंबल पुल की नींव, कोटा-बूंदी कनेक्टिविटी होगी मजबूत.