मलयालम स्टार दुलकर सलमान अभिनीत फिल्म "कांथा" 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। "द हंट फॉर वीरप्पन" से प्रसिद्ध सेल्वमणि सेल्वराज द्वारा निर्देशित ये फिल्म सलमान की वेफेयरर फिल्म्स और राणा दग्गुबाती के बैनर स्पिरिट मीडिया के तहत निर्मित है। इस फिल्म में सलमान के साथ भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी पिल्लैयार भी हैं।
निर्माताओं ने सोमवार को 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट के जरिए फिल्म के रिलीज के बारे में जानकारी दी। कैप्शन में लिखा- "दिवाली अब और भी धमाकेदार हो गई है! #कांथा 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी! आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं और हम आपको जल्द ही सिनेमाघरों में देखेंगे। @SpiritMediaIN और @DQsWayfarerFilm द्वारा निर्मित।"
निर्माताओं के अनुसार, "कांथा" एक सिनेमाई सफर है जो इतिहास में मानवीय रिश्तों और सामाजिक बदलावों की जटिलताओं को दर्शाता है। ये फिल्म 1950 के दशक के मद्रास पर स्थापित है और एक फिल्म निर्माता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने शिष्य फिल्म स्टार के साथ एक जटिल दोस्ती से जूझता है और एक नए निर्माण को लेकर रचनात्मक मतभेद पैदा होते हैं। फिल्म का संगीत झानू चंथर ने दिया है और कार्यकारी निर्माता साईकृष्ण गडवाल और सुजय जेम्स हैं। पहले ये फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।
मलयालम स्टार दुलकर सलमान की फिल्म 'कांथा' 14 नवंबर को होगी रिलीज
You may also like
नीट-यूजी पुनर्परीक्षा आज, देहरादून के 16 केंद्रों पर 6,000 से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल.
नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी.
दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल.