Breaking News

बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |   भोजशाला विवाद: SC ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर ASI और MP सरकार से मांगा जवाब     |  

पश्चिम बंगाल में PM आवास योजना के तहत 1 लाख घरों को मंजूरी, CM सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1 लाख नए घरों की मंजूरी दी है। साथ ही लाभार्थियों की सूची तैयार करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को हावड़ा में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सूची का सत्यापन पूरा होने से पहले ही केंद्र सरकार ने 1 लाख आवासों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूची तैयार करने की समयसीमा बढ़ाने का फैसला लिया। दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना, फसल बीमा योजना, विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) सहित कई योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को 125 दिनों के रोजगार के लिए वैध जॉब कार्डधारकों की पहचान करने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री ने राज्य में फसलों और उपजाऊ भूमि की पहचान एवं जांच के लिए चार नए प्रशिक्षण केंद्र और प्रयोगशालाएं स्थापित करने की मंजूरी भी दी। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को और बेहतर सहायता देने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही पंजाब से आलू के बीज और आंध्र प्रदेश से जूट के बीज उपलब्ध कराने को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के साथ नबान्न (राज्य सचिवालय) परिसर में पौधारोपण अभियान में भी हिस्सा लिया।