Breaking News

भवानीपुर की हार को ममता बनर्जी ने किया चेलैंज, कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर की याचिका     |   एक नई याचिका दायर करने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी     |   ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची बोले- हमने सभी मोर्चों पर युद्धविराम की घोषणा की     |   कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट वापस लौटी, विमान में आई थी तकनीकी खराबी     |   नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पहुंचे सांसद काकोली घोष और निशिकांत दुबे     |  

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली-हरियाणा-गोवा में 11 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली, हरियाणा और गोवा के 11 ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और बैंकों के एक कंसोर्टियम को करीब 155.21 करोड़ रुपये के नुकसान पहुंचाने से जुड़ा है। ईडी के चंडीगढ़ जोनल कार्यालय ने हरियाणा के करनाल, दिल्ली और गोवा में अशोक मित्तल, सौरभ ढींगरा, भारत भूषण मित्तल, रमन सिंघल और अन्य संबंधित लोगों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई।

यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है। सीबीआई ने महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर Foreign Letters of Credit (FLCs) की राशि को SWIFT प्रणाली में अनधिकृत संशोधन कर बढ़ाया, जबकि बैंकिंग सॉफ्टवेयर Finacle में इसकी संबंधित प्रविष्टियां नहीं की गईं।

जांच एजेंसी का आरोप है कि इस कथित धोखाधड़ी के कारण ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और अन्य साझेदार बैंकों को लगभग 155.21 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस के सहयोग से मंगलवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई मामले से जुड़े आरोपियों के खिलाफ प्राप्त विशेष सूचनाओं के आधार पर की गई है। फिलहाल ईडी छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।