Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती आज, 13 राज्यों में बैंक बंद

महावीर जयंती जैन धर्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. भगवान महावीर को वर्धमान के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन उनके विचारों और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद करने का है. साल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जा रही है. 

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती (Mahavir Jayanti) के पावन अवसर पर 31 मार्च 2026 को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। महावीर जयंती के मौके पर बैंक बंद रहने वाले हैं। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना, रांची, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, नागपुर और भोपाल में बैंकों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

31 मार्च के बाद बैंकों में छुट्टियों का सिलसिला थमने वाला नहीं है। आज महावीर जयंती है, और उसके ठीक अगले दिन 1 अप्रैल को Annual Closing के कारण पूरे देश में बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे। 

अगले कुछ दिनों कैसा है बैंकों का कैलेंडर

  • 31 मार्च (मंगलवार): महावीर जयंती (13 राज्यों में छुट्टी)।
  • 1 अप्रैल (बुधवार): बैंकों की सालाना क्लोजिंग (पूरे भारत में सार्वजनिक लेनदेन बंद)।
  • 2 अप्रैल (गुरुवार): राम नवमी (कई राज्यों में अवकाश)।
  • 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे (अधिकांश राज्यों में बैंक बंद)। 

भले ही बैंक की शाखाएं छुट्टियों में बंद हों, लेकिन ग्राहकों के लिए डिजिटल विकल्प हमेशा उपलब्ध रहते हैं। नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स के जरिए आप किसी भी समय पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई प्लेटफॉर्म जैसे फोनपे, गूगल पे और पेटीएम पर लेनदेन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता है। कैश निकासी के लिए एटीएम सामान्य रूप से काम करते रहेंगे, हालांकि अधिक मांग के कारण कुछ मशीनों में नकदी की कमी हो सकती है। वहीं, कैश जमा करने के लिए बैंक की कैश डिपॉजिट मशीनों का उपयोग किया जा सकता है।