Breaking News

तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'विक्रम-1' ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान     |   यूपी और पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJP, चिराग पासवान का ऐलान     |   तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली AIIMS रेफर किए गए लालू यादव     |   'सोनम वांगचुक को चादरों की आड़ में चोरों की तरह ले गई पुलिस', अभिजीत दीपके बोले     |  

महाराष्ट्र चुनाव: BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों का ऐलान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने मुर्तिजापुर से हरीश मारोतिअप्पा पिंपले, कारंजा से सई प्रकाश डहाके, तेओसा से राजेश श्रीराम वानखेड़े और मोर्शी से उमेश को मैदान में उतारा है. राज्य की आष्टी सीट बीजेपी के खाते में आ गई है. पार्टी ने यहां से सुरेश धस को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से अजित पवार गुट के सिटिंग विधायक थे.

वहीं, आर्वी विधानसभा सीट से पार्टी ने सुमित किशोर वानखड़े, कटोल से चरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर, सवानेर से आशीष रंजीत देशमुख, नागपुर मध्य से प्रवीण प्रभाकराव दटके, नागपुर पश्चिम से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को उम्मीदवार घोषित किया है.