Breaking News

गाजियाबाद: इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां     |   काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी     |   बंगाल विधानसभा चुनाव: हावड़ा में वोटिंग के दौरान हंगामा     |   दिल्ली-NCR में बदला मौसम, सुबह-सुबह बारिश शुरू     |   पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग आज     |  

लखनऊ सुपर जायंट्स की गुजरात टाइटंस पर 33 रन से जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को लखनऊ में हुए आईपीएल मैच में अपने शानदार खेल की बदौलत गुजरात टाइटंस को 33 रन से हरा दिया। गुजरात की टीम 164 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 130 रन पर ऑलआउट हो गई। एलएसजी के लिए यश ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने भी शानदार खेल दिखाते हुए तीन विकेट लिए। 

जीटी की ओर से सिर्फ ओपनर बी. साई सुदर्शन ही कुछ अच्छा प्रदर्शन कर सके। स्टोइनिस की मजबूत पारी की बदौलत एलएसजी ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए। एलएसजी की जीत में कप्तान के. एल. राहुल और निकोलस पूरन ने भी अच्छा योगदान दिया। जीटी के लिए तेज गेंदबाज उमेश यादव और दर्शन नालकंडे ने दो-दो विकेट लिए।