Breaking News

बांकीपुर हार के बाद दिल्ली में पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार     |   पंजाब उद्योग भवन में ED की रेड, संजीव अरोड़ा से जुड़े मामले में कार्रवाई     |   दतिया में उपचुनाव में मिली हार के बाद शिवराज सिंह चौहान से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   यूपी विधानसभा में ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश     |   PM आवास मार्च की नहीं मिली अनुमति, दिल्ली पुलिस ने किया साफ     |  

कर्नाटक: JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से जनता दल सेक्युलर (JDS) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित ‘अश्लील वीडियो’ मामले की जांच एसआईटी करेगी. कर्नाटक सरकार ने रविवार को इस मामले की जांच के लिए आईपीएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सीआईडी विंग एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन कर दिया है. सरकार ने एसआईटी टीम से जल्द से जल्द जांच पूरी करने और रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है. मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी में डीजी सीआईडी सुमन डी पेन्नेकर और आईपीएस अधिकारी सीमा लाटकर टीम के सदस्य होंगे.