Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

नीना गुप्ता के बयान पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

नीना गुप्ता इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जो यंग जनरेशन और महिलाओं को इंसपायर करती हैं. उन्होंने अपनी सोच और अपने फैसलों पर स्टैण्ड लेने वाली आदत से कई लोगों को इंसपायर किया है. हाल ही में उन्होंने फेमिनिज्म पर खुलकर बात की थी. जिसपर अब कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है. कंगना भी इंडस्ट्री की सबसे धाकड़ एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. नीना के बयान पर कंगना का रिएक्शन देखकर लोग कह रहे हैं कि इनकी सोच आपस में मिलती है.

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इसमें उन्होंने नीना गुप्ता के एक इंटरव्यू का वीडियो डाला है. इसके साथ ही, उन्होंने कैप्शन में एक्ट्रेस के वायरल हो रहे बयान पर रिएक्शन दिया है. पोस्ट में आप देख सकते हैं कि कंगना नीना का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. बता दें कि नीना गुप्ता ने अपने इंटरव्यू में फेमिनिज्म को फालतू करार दिया था. यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि फेक फेमिनिज्म पर भरोसा करना जरूरी नहीं है.