Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

HIL: वेदांता कलिंगा लांसर्स की लगातार चौथी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचे

HIL: वेदांता कलिंगा लांसर्स ने मेंस हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए बुधवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में हैदराबाद तूफान्स को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ लांसर्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला था। तूफांस ने गेंद पर नियंत्रण में बाजी मारी तो लांसर्स ने गोल पर अधिक हमले बोले। लियाम एंडरसन को शुरूआती मिनटों में ही गोल करने का मौका मिला लेकिन जीन पॉल डेन्नेबर्ग ने उसे नाकाम कर दिया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन गोल नहीं हो सके।

लांसर्स के लिये हेंडरिक्स ने 40वें मिनट में गोल दागा जो इस सत्र में उनका पांचवां गोल था।