Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

K. कविता BRS से निलंबित, पार्टी लाइन का उल्लंघन करने पर एक्शन

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की MLC कल्वाकुंतला कविता (K. Kavitha) को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। के कविता के पिता और पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का फैसला सुनाया। पार्टी लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उन पर ये एक्शन लिया गया है।

BRS ने ट्वीट कर इस फैसले की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा है, के. कविता को BRS से निलंबित किया गया। पार्टी नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से ले रहा है क्योंकि पार्टी MLC के. कविता के हालिया व्यवहार और चल रही पार्टी विरोधी गतिविधियों से BRS पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने के. कविता को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया है।"

दरअसल, बीते दिनों के कविता ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव पर बीजेपी में पार्टी विलय कराने का गंभीर आरोप लगाए हैं। के कविता ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता टी. हरीश राव और पूर्व सांसद मेघा कृष्ण रेड्डी पर उनके पिता पर भ्रष्टाचार का ठप्पा लगाने का आरोप लगाया था। 23 मई को अपने पिता, पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को लिखे छह पन्नों के पत्र में, उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति 'नरम' रुख ने गलत संकेत दिए हैं, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीआरएस भविष्य में गठबंधन कर सकती है। BRS प्रमुख कविता की हालिया टिप्पणियों से नाराज थे और अब उन पर एक्शन ले लिया।