Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

KKR की सीजन में पहली हार, CSK ने सात विकेट से हराया

आईपीएल 2024 में सोमवार को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इस सीजन में अब तक के सभी तीन मैच जीतने वाली केकेआर को पहली बार हार का स्वाद चखना पड़ा है। सीएसके ने टॉस जीत कर चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। 

पहले बैटिंग करते हुए केकेआर की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। उन्होंने 32 बॉल का सामना किया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान ने दो और महीष ठीकशाना ने एक विकेट लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 वें ओवर में तीन विकेट खोकर 138 रन का लक्ष्य पा लिया। सीएसके की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ ने 58 बॉल पर नाबाद 67 रन बनाए।