जम्मू कश्मीर में गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और दूसरे सुरक्षा बलों ने सभी संवेदनशील सड़कों, राजमार्ग और अल्पसंख्यक इलाकों में बैरिकेड और चेक पॉइंट लगाए हैं।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जम्मू में होगा। इसकी अध्यक्षता उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्य अतिथि होंगे।
आईजीपी ने बताया, "26 जनवरी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि लोग समारोह और परेड का आनंद उठा सकें।"