दिवाली खत्म हो गई, लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में सैलानियों की भीड़ कम नहीं हो रही। यहां के भव्य किलों, जीवंत संस्कृति और समृद्ध विरासत का लुत्फ उठाने के लिए देश-विदेश से सैलानी आ रहे हैं। अल्बर्ट हॉल, हवा महल, जंतर-मंतर, जल महल और आमेर किला यहां आकर्षण की प्रमुख जगह हैं। यहां सैलानियों की भरमार लगी रहती है। गुलाबी नगरी घूमने आए सैलानी अपनी यात्रा को यादगार बताते हैं। उनकी दिलचस्पी खास कर यहां के किलों और महलों में है।
कई सैलानियों ने शहर की खूबसूरती की तारीफ की, तो कई लोग जंतर-मंतर में प्राचीन भारत के अद्भुत वैज्ञानिक ज्ञान को लेकर अभिभूत थे। विदेशी सैलानियों ने कहा कि वे दिल्ली जैसे बड़े महानगरों की मुकाबले जयपुर को ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें यहां की अद्भुत संस्कृति, वास्तुकला और प्राकृतिक खूबसूरती अपनी ओर खींचती है। जयपुर अपनी आगोश में इतिहास, संस्कृति और शिक्षा को समेटे हुए है। ये हमेशा से देसी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहा है। खास कर त्यौहारी मौसम में यहां सैलानियों की भारी भीड़ होती है।
जयपुर में दिवाली के बाद भी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की उमड़ी भीड़
You may also like
महाराजा छत्रसाल जयंती पर 17-18 जून को विरासत महोत्सव, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति.
एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन, 90 लिसकर्मियों पर FIR, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ मामला.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुई अकासा एयर की उड़ानें, NCR में बढ़ी कनेक्टिविटी.
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा.