Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

जैकलीन फर्नांडिस की बिल्डिंग में लगी आग

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज अपने काम से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा का हिस्सा बनी रहती हैं. लेकिन इसी बीच खबर सामने आई है कि जिस बिल्डिंग में जैकलीन रहती हैं, उसमें आग लग गई है. बिल्डिंग में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हर कोई इस वीडियो को देखने के बाद हैरान है. इस बिल्डिंग में जैकलीन फर्नांडिस का घर 15वीं मंजिल पर है.

मिली जानकारी के अनुसार जैकलीन फर्नांडिस के फ्लोर से नीचे के फ्लोर यानी 13वीं मंजिल पर आग लगी है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आग काफी तेज है और तेजी से बढ़ती भी जा रही है. आग के चलते धुआं भी दिखाई दे रहा है. वहीं, खबर ये भी है कि इस हादसे में किसी को किसी भी तरह की चोट नहीं पहुंची है. एक रिपोर्ट की मानें तो घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग भुजाने का काम शुरू कर दिया गया.