Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: दिल्ली में योगाथॉन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया योग

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर फिट इंडिया कल्ट योगाथॉन का आयोजन हुआ। ये 11वें योग दिवस के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में योग प्रेमी, खिलाड़ी, और फिल्मी हस्तियां जैसे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय खेल मंत्री ममसुख एल. मांडविया ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। योग हमारी संस्कृति है और इसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे नियमित रूप से योग करें ताकि स्वस्थ रह सकें।" शनिवार की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हजारों की संख्या में फिटनेस के प्रति उत्साही लोग एकत्रित हुए। इस वर्ष 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है और इसकी थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' है।