Breaking News

यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र     |   NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम     |   योग-डे के लिए 7 दिन कोलकाता का रेड रोड बंद... शुभेंदु सरकार के आदेश को HC में चुनौती, होगी सुनवाई     |   कानपुर में बॉयफ्रेंड के कहने पर पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत     |   दिल्ली पहुंचे यूबीटी सांसद राजाभाऊ वाजे, बोलें- मैं उद्धव के साथ हूं     |  

MP: इंदौर के परिवार ने अनोखे तरीके से की बेटी की शादी, डेयरी प्रॉडक्ट का भी नहीं किया इस्तेमाल

पशु अधिकारों और डेयरी-मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए इंदौर के एक परिवार ने सोमवार को अपनी बेटी की शादी में पूरी तरह से शाकाहारी कार्यक्रम किया। शाकाहारी सामानों की मेहमानों ने खूब तारीफ की। टोफू, मूंगफली से बनाए गए दही, शाकाहारी आइसक्रीम समेत और कई तरह के पौधों से बने व्यंजनों का मेहमानों ने आनंद लिया।

शाकाहारी खाने के साथ साथ शादी में घुड़चढ़ी की परंपरा भी नहीं निभाई गई। ऐसा करके पशु अधिकारों के लिए आवाज उठाई गई। शाकाहार को बढ़ावा देने के लिए शाह परिवार ने जिस तरह से शादी की, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। दूल्हा और दुल्हन भी इसे अपने वैवाहिक जीवन की शुभ शुरुआत मान रहे हैं।