Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

भारत व्यापार, निवेश, व्यापार सुविधा को बढ़ावा देने के लिए ‘ईएफटीए डेस्क’ की स्थापना करेगा

भारत, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच ‘ईएफटीए डेस्क’ स्थापित कर रहा है। भारत और चार यूरोपीय देशों के ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल 10 मार्च को एक मुक्त व्यापार समझौते पर साइन किए थे। इस समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) नाम दिया गया है। इस साल के आखिर तक इसके लागू होने की उम्मीद है।

बयान के अनुसार, ‘ईएफटीए डेस्क’ का उद्घाटन वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा आज भारत मंडपम में ईएफटीए ब्लॉक के प्रतिनिधियों के साथ किया जाएगा। स्विजरलैंड के विदेश मंत्री हेलेन बुडलिगर आर्टिडा, नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग मंत्री टॉमस नोरवोल, आइसलैंड के स्थायी विदेश मंत्री मार्टिन आइजोलफसन और लिकटेंस्टीन के विदेश मंत्री डोमिनिक हस्लर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘ इसका उद्देश्य भारत और चार ईएफटीए देशों के बीच व्यापार, निवेश और व्यवसाय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित मंच के रूप में काम करना है।’’