Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह!

भारत ने पाकिस्तान की तरफ से बड़े हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। भारत की तरफ से हमले में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। इसके जवाब में भारत की कार्रवाई में लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू, अवंतीपोरा, अमृतसर, जालंधर, आदमपुर, लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर हमले की कोशिश की थी।

रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की प्रतिक्रिया भी पाकिस्तान की ही तरह उसी तीव्रता के साथ रही है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को निष्प्रभावी कर दिया गया है।

भारतीय वायुसेना की एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया। कई डोमेन विशेषज्ञों ने बताया कि अभियान में लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। आधिकारिक सरकारी पुष्टि का इंतजार है। इस तरह पाकिस्तान के हमले के बाद भारत ने आतंकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।