भारत और चीन इस महीने के अंत में सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे। वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के मद्देनजर इसे बहाल नहीं किया गया था। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब इस बात पर सहमति बन गई है कि भारत और चीन के निर्दिष्ट स्थानों को जोड़ने वाली सीधी हवाई सेवाएं अक्टूबर के अंत तक पुनः शुरू हो सकती हैं, बशर्ते कि दोनों देशों की निर्दिष्ट विमानन कंपनियों का वाणिज्यिक निर्णय हो और सभी परिचालन मानदंड पूरे हों। इस वर्ष के प्रारंभ से ही दोनों देशों के नागर विमानन प्राधिकरण दोनों देशों के बीच सीधी उड़ान सेवाएं पुनः शुरू करने और संशोधित हवाई सेवा समझौते पर तकनीकी स्तर पर कई बार बातचीत की।
भारत और चीन इस महीने सीधी उड़ान सेवाएं फिर से करेंगे शुरू
You may also like
केजरीवाल-सिसोदिया का नया दांव, आज दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे राजघाट, 'सत्याग्रह' की तैयारी.
मेरठ से प्रयागराज तक यूपी के हर जिले में बदलेगा विकास का स्वरूप.
योगी सरकार ने स्कूलों पर किया फोकस, हीटवेव से बचाव के लिए दिशा-निर्देश लागू.
पहले नाम पूछा… फिर कलमा पढ़ने को कहा, बार-बार मारा चाकू! मुंबई में सुबह-सुबह खौफनार वारदात.