Breaking News

पश्चिम बंगाल: उत्तर हावड़ा में नारेबाजी पर बवाल, केंद्रीय बलों ने किया लाठीचार्ज     |   बंगाल के ठाकुरनगर में पीएम मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया     |   दिल्ली: द्वारका में पुलिसकर्मी पर फायरिंग का आरोप - एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल     |   ‘कला जगत को बड़ा नुकसान’, रघु राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया दुख     |   'यह चुनाव भारत और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है', बंगाल में बोले केजरीवाल     |  

बिहार चुनाव के लिए आज सीट शेयरिंग का ऐलान करेगी INDIA ब्लॉक

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। आज महागठबंधन पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीट बंटवारे का ऐलान करेगी। बिहार में इंडिया ब्लॉक में राजद बड़े भाई की भूमिका में होगा। इंडिया ब्लॉक में जो सीट शेयरिंग फॉर्मूला तैयार हुआ है उसमें राजद को 125 सीट, कांग्रेस को 55 से 57 सीट, लेफ्ट पार्टियों को 35 सीट जबकि मुकेश सहनी की पार्टी VIP पार्टी को 20 सीट, पशुपति पारस को तीन और जेएमएम को 2 सीटें मिल सकती हैं। लेकिन अभी भी कांग्रेस और आरजेडी में सीट बंटवारे को लेकर पेंच फंसा हुआ है। हालांकि दोनों ही पार्टी के नेता दावा कर रहे हैं कि सब कुछ फिक्स हो गया है।

बिहार में कांग्रेस पार्टी 78 सीटों की मांग कर रही है वहीं, तेजस्वी यादव 48 सीट देने के मूड में हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दोनों के बीच में 55 सीटों पर डील फिक्स हो सकती है। कांग्रेस इस बार सीटों को लेकर भी अलर्ट है। कांग्रेस ने चुनाव में सीट मांगने का आधार ए,बी,सी तीन कैटेगरी को बनाया है।

A कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जो पार्टी पांच से दस हजार के अंतर से हारी थी।
B कैटेगरी में वो सीट रखी गई जो 10 से 15 हजार को मार्जिन से पिछले चुनाव में कांग्रेस हारी।
C कैटिगरी में 15 से 20 हजार के मार्जिन से हारी।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस कुछ सीटों की कुर्बानी देने के लिए भी तैयार दिख रही है। कांग्रेस इस बार अपनी परांपरागत सीटों को भी छोड़ सकती है मसलन पटना जिले में पिछली बार पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन इस बार कांग्रेस एक भी सीट पर दावा नहीं कर रही है। साथ ही कई ऐसी सीट भी है जो पिछली बार कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार राजद जिन पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है इनमें सीतामढ़ी की सुरसंड सीट, दरभंगा की जाले, चैनपुर विधानसभा सीट और  वैशाली जिले की राजा पाकर सीट शामिल हैं। राजा पाकर में कांग्रेस की सीटिंग विधायक प्रतिमा सिंह है, लेकिन राजद शिवचंद्र राम को यहां से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार JMM भी उतरने के लिए तैयार है। पार्टी झारखंड से लगी सीटों पर दावेदारी पेश कर रही है। सीट शेयरिंग में पार्टी को 2 सीट मिल सकती है हालांकि जेएमएम की डिमांड उससे ज्यादा सीटों की है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद सियासी हलचल तेज है। 8 अक्टूबर को कांग्रेस की CEC की पहली वर्चुअल मीटिंग होगी जिसमें बिहार चुनाव में उम्मीदवार तय करने को लेकर चर्चा होगी। इस मीटिंग में पार्टी अपने कैंडिडेट की पहली लिस्ट पर मुहर लगाएगी। ये पहली बार है जब कांग्रेस CEC की मीटिंग वर्चुअल होगी।