Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

भारत को प्रो लीग में मिली लगातार छठी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 2-3 से दी शिकस्त

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी रहा और रविवार को उसे ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत पहले ही नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मैच हार चुका है। यह सभी मुकाबले हालांकि करीबी रहे थे। अपना 400वां मैच खेलने वाले पूर्व भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह अपनी टीम को प्रेरित करने में असफल रहे। 

भारत के लिए संजय (तीसरे मिनट) और दिलप्रीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम ब्रैंड (चौथे), ब्लैक गोवर्स (पांचवें) और कूपर बर्न्स (18वें मिनट) ने गोल किए। भारत ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए दबदबा बनाया और मैच के तीसरे मिनट में ही संजय के गोल से बढ़त हासिल कर ली। 

संजय ने शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर गोल किया। टीम की ये खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि एक मिनट के बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी का गोल दाग दिया। भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक टिम ब्रैंड के प्रयास को रोकने में नाकाम रहे। इसके एक मिनट (मैच के पांचवें मिनट) के बाद ही गोवर्स ने सर्कल के पास से गोल कर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी। 

ऑस्ट्रेलिया इसके बाद मैच पर पूरी तरह हावी हो गया। टीम ने अगले कुछ मिनटों में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। बर्न्स ने मैच के 18वें मिनट में गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया। पाठक ने इसके बाद कुछ शानदार बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को और बड़ी होने से रोक दिया। उन्होंने इस दौरान 24वें मिनट में डेविस एटकिंसन के प्रयास पर कमाल का बचाव किया। 

भारतीय टीम को मैच के 27 वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम ने दोनों मौकों को जाया कर दिया। मध्यांतर के बाद मैच के 36वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा और अभिषेक की मदद से बनाए मौके को दिलप्रीत सिंह ने गोल में बदल कर मैच में भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा। 

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 10 मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन पाठक ने तीनों मौकों पर अच्छा बचाव किया। भारतीय टीम अब 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी