विमानन कंपनी इंडिगो अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का विस्तार करते हुए 26 अक्टूबर से मुंबई और लंदन के बीच रोजाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी। ये सेवाएं नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से 'गीले पट्टे' पर लिए गए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमानों से संचालित की जाएंगी। इनमें इकोनॉमी क्लास और इंडिगो स्ट्रेच सीटें होंगी। एयरलाइन ने कहा कि वह 26 अक्टूबर से मुंबई और लंदन हीथ्रो हवाई अड्डे के बीच सीधी, दैनिक उड़ानें शुरू करेगी। जुलाई में, इसने मुंबई से मैनचेस्टर के लिए सेवाएं शुरू की थीं। लंदन हीथ्रो एयरलाइन के विस्तारित नेटवर्क में 45वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य और कुल मिलाकर 138वां गंतव्य होगा।एयरलाइन 400 से ज्यादा विमानों के बेड़े के साथ रोज करीब 2,200 उड़ानें संचालित करती है।