Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

Saharanpur के फल-सब्जी उत्पादकों की बढ़ेगी आय, Delhi Dehradun Expressway से दिल्ली तक सीधी पहुंच

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह से चालू हो चुका है। इससे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में फल और सब्जी उत्पादकों की आय में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है। यहां के किसान सालों से स्थानीय मंडियों पर निर्भर थे। उन्हें उपज पर मामूली फायदा ही होता था। अब बेहतर कनेक्टिविटी से हालात बदल रहे हैं। यात्रा का समय कम हो रहा है और दिल्ली जैसे बड़े बाजारों तक तेज और सीधी पहुंच मिल रही है। इन मंडियों में उपज की मांग और कीमतें ज्यादा हैं।

किसानों का कहना है कि परिवहन लागत कम होने, उपज के बाजारों तक तेजी से पहुंचने और बर्बादी कम होने से उन्हें बेहतर लाभ की उम्मीद है।
करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना, 213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है। एक्सप्रेसवे के चालू हो जाने से यहां की कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत होने के पूरे आसार हैं।