Breaking News

दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से बाइक सवार 3 लोग गिरे, गंभीर रूप से घायल     |   ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस्तीफे का ऐलान किया     |   फिरोजाबाद: CM योगी ने 658 करोड़ की 81 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया     |   निहंग-व्यापारी विवाद: पंजाब के CM भगवंत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई     |   उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए पुल हादसे का संज्ञान लिया     |  

इमरान खान और बिलावल भुट्टो का X अकाउंट भारत में प्रतिबंधित

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पहले पाकिस्तानियों का भारत में रहना और उसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भारत में बंद किया जाना शामिल है. इसके साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और पाकिस्तानी वेबसाइट पर भारत में बैन लगा दिया गया है. इसी कड़ी में एक बार फिर भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का X अकाउंट बैन कर दिया है.

भारत में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत विरोधी गतिविधियों और बयानों को देखते हुए की गई है. हालांकि इमरान खान अभी जेल में बंद हैं.

 

इससे पहले भी सरकार ने कई पाकिस्तानी हस्तियों का इंस्टाग्राम, फेसबुक, X और यूट्यूब भारत में बैन किया था. जिसमें हनिया आमिर और माहिरा खान सहित कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के अकाउंट भी शामिल हैं. लगातार पाकिस्तानियों की बयानबाजी के कारण भारत सरकार की तरफ से ये कार्रवाई की जा रही है.

एक दिन पहले ही किया था मंत्री ने बड़ा दावा

पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के ‘एक्स’ अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे एक दिन पहले ही उन्होंने दावा किया था कि इस्लामाबाद के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है, जिससे पता चलता है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली 24 से 36 घंटे के भीतर पड़ोसी देश पर सैन्य हमला कर सकता है.

भारत की तरफ से लगातार हो रही कार्रवाई

भारत ने पाकिस्तान के करीब 16 यूट्यूब चैनलों पर बैन लगाया है. गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद यह कार्रवाई की गई थी. जिन खिलाड़ियों के सोशल मीडिया हैंडल देश में रोक दिए गए थे, उनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, शोएब अख्तर और कई अन्य शामिल हैं.

इससे पहले, आतंकी हमले के बाद शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, बासित अली और शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनलों पर भी भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया था. पाकिस्तान के अन्य प्रतिबंधित यूट्यूब चैनलों की सूची में डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज और जियो न्यूज जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं.