Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

IMD: दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

दिल्‍ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से तापमान में कमी आई है. वहीं दूसरी तरफ केरल, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और ओडिशा में मॉनसून की बारिश देखने को मिल रही है. वहीं 25 मई से नौपता भी शुरू हो गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ राज्‍यों में गर्मी बढ़ सकती है. उधर मॉनसून मध्‍य प्रदेश में भी समय से पहले दस्‍तक देने को तैयार है. उत्‍तर भारत में भी अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है. यहां के राज्‍यों जैसे उत्‍तर प्रदेश, पंजाब और राजस्‍थान में बारिश के साथ तापमान में कमी देखने को मिल सकती है. एक नजर डालिए कि अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल. 

मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो आज यानी 26 मई को भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बदली की संभावना है. आईएमडी का कहना है कि हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.