Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने ऑरेंज अलर्ट को बदलकर किया रेड

मुंबई में मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि शहर में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर अलर्ट को ऑरेंज से बदलकर रेड अलर्ट कर दिया है।

आईएमडी की वैज्ञानिक शुभांगी भूटेम ने कहा, "मुंबई में कई बार भारी बारिश होती है, जिसमें हम लोगों ने ऑरेंज अलर्ट अपग्रेड करके रेड अलर्ट में जारी किया क्योंकि वो जिस तरीके से कम ड्यूरेशन में ज्यादा बारिश हो रही थी तो इंपैक्ट ज्यादा था। उसके चलते उस पर नजर रखते हुए कि इंपैक्ट ज्यादा होगा। इसको देखते हुए रेड अलर्ट किया गया है।"

उन्होंने कहा कि अगले चार महीनों में अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान है।