Breaking News

ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |   हमने ईरान की सेना को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है: डोनाल्ड ट्रंप     |   CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता     |   CWG 2026: अजय बाबू ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल     |  

BJP और सपा कैसे कर रहीं एक-दूसरे के वोट बैंक में सेंधमारी?

लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है. 2027 के विधानसभा चुनाव में भले ही दो साल से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. बीजेपी अपने खिसके जनाधार को दोबारा से हासिल करने के लिए ओबीसी और दलित समुदाय पर फोकस कर रही है. वहीं, सपा ने अपने सियासी आधार को पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) तक सीमित रखने के बजाय उसे विस्तार देने के लिए ब्राह्मणों को साधने का दांव चला है.