Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

हितेश गुलिया और प्रीति की अगुवाई में भारतीय मुक्केबाजों की शानदार शुरुआत

BOXAM Elite 2026: हितेश गुलिया (70 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) की शानदार जीत की बदौलत भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की।

इस टूर्नामेंट में 21 देशों के 214 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं। हितेश ने 70 किग्रा भार वर्ग के एलीट पुरुष वर्ग में अपना दबदबा कायम रखते हुए नीदरलैंड के फिन बोस को 5-0 के अंतर से हराया। इससे पहले प्रीति ने महिलाओं के एलीट 54 किग्रा में कजाकिस्तान की अलियास्कर सिम्बैट पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।

भारत की अन्य महिला खिलाड़ियों में प्राची (57 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा) और काजल (65 किग्रा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। प्राची और प्रिया ने क्रमशः स्पेन की वनेसा मोरेल रामिरेज़ और कनाडा की एलेशिया मानसुएटो पर 5-0 की एक समान जीत दर्ज की, जबकि काजल ने कजाकिस्तान के असीम तनातार को 4-1 से हराया।

पुरुषों के वर्ग में भारत के सचिन (60 किग्रा) ने स्पेन के ब्रैंडन एलेजांद्रो को 5-0 से जबकि मोहम्मद हुसामुद्दीन (60 किग्रा) ने डेनमार्क के मटियास मेहमत बुयुक्देमिर को 4-1 से हराया।

अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) ने डेनमार्क के क़ालिद उस्मान पर 5-0 की शानदार जीत के साथ प्रभावित किया। दीपक (70 किग्रा) ने बेल्जियम के हॉर्नेल आयतेवी को 4-1 से हराया। आकाश (75 किग्रा) और अंकुश (80 किग्रा) ने भी 4-1 से जीत हासिल करके अगले दौर में प्रवेश किया, लेकिन आदित्य प्रताप यादव (65 किग्रा) इंग्लैंड के जो टर्नर से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।