हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बारिश की वजह से ब्यास नदी उफान पर है। इसकी वजह से नदी के किनारे के इलाके में बने घरों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मनाली शहर के पास एक छोटे से गांव बाहंग में कई दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ब्यास नदी के बढ़ते जल स्तर ने उनकी दुकानें बर्बाद कर दीं। चपेट में आईं दुकानों का सामान पानी में भी बह गया।
छोटे व्यवसाय मालिकों ने दुकानों में रखे अपने सामान को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन बढ़े जल स्तर की वजह से उनकी ये कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। हालांकि नुकसान झेल रहे दुकानदार इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि कोई जनहानि नहीं हुई। ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर से बने हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे के इलाकों को खाली करने और सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है।
मनाली में भारी बारिश, ब्यास नदी उफान पर
You may also like
बर्थडे पार्टी के बाद हाई-स्पीड BMW बनी मौत का कारण, 250 किमी/घंटे की रफ्तार, 2 युवाओं की दर्दनाक मौत.
बारिश से पहले CM योगी की प्रदेशवासियों को 'पाती', 'एक पेड़ मां के नाम' से लेकर जल संरक्षण तक किए 5 अहम आग्रह.
मंगोलिया और दक्षिण कोरिया के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर, रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा पर रहेगा फोकस.
ट्रंप की चेतावनी से उछले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर के पार.