दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 10 जुलाई तक बादल और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। खासकर 5 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 जुलाई को मौसम विभाग ने गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। 9 और 10 जुलाई को बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना
You may also like
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भीषण जंगल की आग, आग बुझाने में जुटी टीमें.
देर से पहुंचने पर NEET परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री, मुंबई और बेंगलुरु में छात्रों का हंगामा.
जयपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात चोर 'सतपाल फौजी', 66 मामलों में है आरोपी.
गोवा अवैध खनन मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, भारत और सिंगापुर में 1,023 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क.