Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

कश्मीर संभाग में भारी बारिश का दौर जारी, आज भी स्कूल और कॉलेज बंद

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने घाटी में एक दिन के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने की घोषणा की है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। झेलम नदी और इसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं, लेकिन श्रीनगर सहित दक्षिण और मध्य कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर जल निकायों में मंगलवार को बारिश शुरू होने के बाद से जल स्तर में तीन फुट तक की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। अधिकारियों ने बताया, "भारी बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) को सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पत्थर गिरने और जलभराव की घटनाएं हुई हैं।" इसके अलावा खुदवानी में विशो नाला खतरे के निशान को पार कर गया है। सभी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। मुगल रोड को भी लैंडस्लाइड के कारण बंद कर दिया गया है।