Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

आंध्र प्रदेश: तेज बारिश से अनंतपुर में बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में तेज बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। इससे रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ने के साथ ही कई इलाकों में बाढ़ आ गई। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम हो गया है। श्री सत्यसाई जिले में पेनुकोंडा मंडल में गुट्टूर के पास बाढ़ का पानी भरने से ट्रैफिक पर असर पड़ा है। पुलिस पानी में फंसी गाड़ियों को निकालने में मदद कर रही है।

अनंतपुर में कई कॉलोनियों में बारिश का पानी भर गया है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया है।