Breaking News

अमेरिका-ईरान जंग रुकते ही भारतीय रुपया मजबूत, डॉलर की कीमत गिरी     |   'हमने जीत ली जंग', ईरान से सीजफायर के बाद बोले ट्रंप     |   लेबनान के टायर में इजरायली हमला, एम्बुलेंस को बनाया निशाना     |   अगर हमले रुके, तो हमारी सेना भी तुरंत रोक देगी गोलीबारी- ईरान का ऐलान     |   युद्ध रोकने के लिए एक महीने से गिड़गिड़ा रहा था अमेरिका, ईरान का दावा     |  

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी, गंगानगर में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है और गंगानगर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद हल्की बारिश होने और शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन-चार दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि इसी तरह बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16-20 मई को अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं लू चलने और शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। राज्य के उत्तरी भागों में 19-20 मई को कुछेक स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश होने का अनुमान है।