Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

हर घर तिरंगा अभियान: सवाई माधोपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” अभियान सवाई माधोपुर जिले में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में आज जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के नेतृत्व में पुलिस लाइन खेल मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर तक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया . तिरंगा रैली का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने हरी झंडी दिखाकर किया और स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर आमजन के साथ पैदल चलते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

तिरंगा रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीईओ, उपखंड अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड और बडी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओ ने बढ़चढ़कर भाग लिया. तिरंगा रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर जनजागरण किया.