Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

गुजरात उपचुनाव 2025 : कडी और विसावदर सीट पर मतदान जारी

गुजरात में आज विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। कडी सीट से 8 और विसावदर से 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। विसावदर में मुख्य मुकाबला बीजेपी के किरीभाई पटेल, कांग्रेस के नितिभाई रणपरिया और आम आदमी पार्टी के गोपाल इटालिया के बीच है।

इन तीन प्रमुख उम्मीदवारों के अलावा किशोरभाई कांकड़, तुलसी लालैया, निरूपबेन मधु, बिनलकुमार पटेल, राजेशकुमार पटेल, भरतभाई नारिगरा, यूनुसभाई सोलंकी, रजनीकांत वधाणी, राज प्रजापति, सुरेश मालवीय, रोहित सोलंकी, संजयभाई टांक और हितेशभाई वघासिया भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर कुल 2.61 लाख वोटर मतदान करेंगे।

वहीं, कड़ी सीट पर बीजेपी ने राजेंद्र चावड़ा, कांग्रेस ने रमेशभाई चावड़ा और आम आदमी पार्टी ने जगदीश चावड़ा को उम्मीदवार बनाया है। यहां 294 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 106 को संवेदनशील घोषित किया गया है। मतदान के लिए मतदाताओं को फोटोयुक्त पर्चियां दी गई हैं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। चुनाव नतीजे तय करेंगे कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।