गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने शनिवार को खेल महाकुंभ 3.0 का उद्घाटन किया। इसमें 39 खेल प्रतियोगिताओं के लिए रिकॉर्ड 71.30 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया। उद्घाटन समारोह सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स ट्रैक पर आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने प्रतिभागियों और खेल प्रेमियों को संबोधित किया। उन्होंने गुजरात में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ दूरदराज के गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक के खेल प्रेमियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने और उसे बढ़ाने के लिए एक मंच देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि गुजरात में खेलों के लिए बजट 2002 में 2.5 करोड़ रुपये से बढ़कर आज 352 करोड़ रुपये हो गया है।
इसी तरह राज्य में खेल परिसरों की संख्या जहां साल 2002 में सिर्फ तीन थी, आज वो बढ़कर 24 हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने घोषणा की कि गुजरात 2025 और 2029 के बीच पांच विश्व स्तरीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की दिशा में काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने गुजरात में खेलों को बढ़ावा देने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। उन्होंने बताया कि मोदी ने 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ‘खेलते ते खिले’ के मंत्र के साथ खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने खेल महाकुंभ 3.0 का उद्घाटन किया
You may also like
बदरी-केदार में दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मिलेगी दर्शन में प्राथमिकता, BKTC का बड़ा फैसला.
दिल्ली में 20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार की तैयारी.
तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन 4 जून को Netflix पर होगी रिलीज.
CM रेखा गुप्ता ने दिवंगत NDMC कर्मचारियों के परिजनों को सौंपे नियुक्ति पत्र.