Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

दिल्ली के चार स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. द्वारका सेक्टर-16 में सीआरपीएफ, नजफगढ़ स्थित संत दर्शन पब्लिक स्कूल, शांति ज्ञान निकेतन गोयल डायरी और प्रसाद नगर स्थित आंध्र स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल आए हैं. धमकी मिलने की खबर मिलते ही बम स्कवायड मौके पर पहुंचा और स्कूलों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तलाशी में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है.