Breaking News

ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी का संबोधन     |   एक और NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, विजय नगर थाना क्षेत्र में मामला     |   पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |  

तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी को मिला फैंस का प्यार, कहा- फिल्म का निर्देशन अच्छा

तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म “अस्सी” को मुंबई में पहले दिन के पहले शो में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। दर्शकों ने फिल्म के अभिनय, निर्देशन और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषय की सराहना की।

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और सिन्हा के साथ टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार द्वारा निर्मित इस कोर्टरूम ड्रामा में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, रेवती, मनोज पाहवा, नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा सहित कई जाने-माने कलाकार हैं।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन हिंसा के मामलों पर आधारित इस फिल्म में तापसी ने लोक अभियोजक रावी की भूमिका निभाई है।

फिल्म का शीर्षक भारत में प्रतिदिन दर्ज होने वाले लगभग 80 बलात्कार के मामलों के आंकड़ों से लिया गया है। फिल्म में हर 20 मिनट पर स्क्रीन लाल रंग में दिखाई देती है, जो दर्शकों को याद दिलाती है कि देश में एक और बलात्कार की घटना घटी है।

सिनेमाघरों से बाहर निकलते दर्शक फिल्म की खूब सराहना कर रहे थे। एक दर्शक ने कहा, “फिल्म की कास्टिंग शानदार है, निर्देशन बहुत अच्छा है और कॉन्सेप्ट भी लाजवाब है। सभी कलाकारों ने स्क्रिप्ट में अपना पूरा योगदान दिया है। फिल्म बहुत खूबसूरती से बनाई गई है। सभी लोगों को इसे देखने आना चाहिए क्योंकि यह हमारे घर की कहानी है। हमें खुद को सुरक्षित रखना होगा। तभी हम समाज में आगे बढ़ पाएंगे।”