Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

कंगना की फिल्म 'Emergency' का पंजाब में कई जगह विरोध, सिनेमाघरों के बाहर जुटे SGPC के कार्यकर्ता

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने शुक्रवार को कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज के खिलाफ पंजाब में कई जगहों पर सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस वजह से कई जगहों पर फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसको लेकर पंजाब के जालंधर, अमृतसर और और मोहाली में एसजीपीसी का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

गुरुवार को एसजीपीसी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग थी और कहा कि ये सिखों की छवि को "खराब" करती है और इतिहास को "गलत ढंग से प्रस्तुत" करती है।

शीर्ष गुरुद्वारा संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी एसजीपीसी ने पहले फिल्म का विरोध किया था। पिछले साल अगस्त में एसजीपीसी ने 'इमरजेंसी' फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था।

एसजीपीसी ने सूचना और प्रसारण मंत्री और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को अलग-अलग पत्र लिखकर फिल्म पर आपत्ति जताई है। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' शुक्रवार को देश में रिलीज हो गई है।