Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

देश का इतिहास मिटाने की हो रही कोशिश... सीएम ममता ने की 'सच्ची आजादी' वाली टिप्पणी की निंदा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान की निंदा की जिसमें मोहन भागवत ने कहा था कि भारत को सच्ची आजादी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मिली थी। ममता बनर्जी ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी देश का इतिहास मिटाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा, "ये राष्ट्र विरोधी है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। ये एक खतरनाक टिप्पणी है, इसे वापस लिया जाना चाहिए। ये इतिहास को खत्म करने की कोशिश है। हम अपनी स्वतंत्रता को अविभाजित रखने के लिए समर्पित हैं, भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।" 

मोहन भागवत ने सोमवार को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी।