Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

डॉ. नंदिता पाठक को मिला न्यूज मेकर्स एचीवर्स अवार्ड, मुंबई में हुई सम्मानित

डॉ नंदिता पाठक सामाजिक उद्यमी को मुम्बई में आफ्टरनून वॉइस ने यशवंत राव चव्हाण सेंटर में न्यूज़ मेकर्स अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत रत्न नानाजी देशमुख के आदर्शों से प्रेरित सामाजिक परिवर्तन के प्रति नंदिता के निस्वार्थ समर्पण के लिए प्रदान किया गया। नानाजी देशमुख फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने में संलग्न डॉ पाठक को ये प्रेस्टेजियस अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

आफ्टरनून वॉइस ने पूर्व में यह सम्मान बहुत जाने माने हस्तियों को प्रदान किया जिसमें बाला साहब ठाकरे, भारत रत्न लता मंगेशकर, शरद पवार, प्रकाश जावड़ेकर, आशा भोंसले, रामजेठ मलानी, देवेंद्र फड़नवीस, मनोज बाजपेयी भी रहे, इस वर्ष पंडित हृदय नाथ मंगेशकर, जे वी पवार, अप्पा पारब, फ़िल्मी दुनिया के स्मिता जयकार, अनु अग्रवाल सहित अन्यान्य क्षेत्रों के नामी व्यक्तियों का सम्मान हुआ जिसमें इंदौर के महापौर पुष्य मित्र भार्गव जी को स्वच्छ इंदौर के लिए सम्मानित किया गया। 

सम्मान के उपरांत डॉ नंदिता ने यह सम्मान भारत रत्न नानाजी देशमुख को समर्पित किया और कहा कि हम सब एक दूसरे को सम्मान देते हुए आगे बढ़े, सम्मानों से कार्य करने की क्षमता और बढ़ती है। सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र के विकास में भागीदारी बने कहा और सभी अवार्डीस को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। 17 वर्षों से लगातार यह न्यूज़ मेकर्स अवॉर्ड् के आयोजन में लगी डॉ वैदेही तमान को हृदय पूर्वक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय संगठन महा मंत्री एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख रामलाल का भी हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उषा ताई मंगेशकर, महाराष्ट्र शासन के उद्योग मंत्री सामंत कुछ देशों को काउंसलेट उपस्थित रहे।