Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

क्या मांग में जबरन सिंदूर भरने से हो जाती है शादी?

पटना हाईकोर्ट ने शादी से जुड़े एक मामले को लेकर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा है कि जबरन मांग में सिंदूर भरने से शादी नहीं हो जाती है. इसके लिए पूरा प्रोसेस फॉलो करना होता है. कोर्ट ने कहा कि किसी लड़की के मांग में आप जबरन सिंदूर नहीं भर सकते. अगर कई ऐसा करता है तो उस शादी को वैध नहीं माना जा सकता.

पटना हाईकोर्ट ने आगे कहा कि हिंदू धर्म में विवाह के मामले में सात फेरों का विधान है. इस दौरान वर और वधू दोनों को अग्नि के सामने सात फेरे लेने पड़ते हैं, इसके बाद सिंदूरदान का प्रोसेस होता है. लड़की की मांग में सिंदूर भरे जाने के बाद ही शादी वैध मानी जाती है. विधि विधान से शादी नहीं कराने और जबरदस्ती मांग में सिंदूर भर देने से उस शादी को जायज नहीं ठहराया जा सकता है.