Breaking News

‘छात्रों पर पैलेट गन से हमला क्यों, उनको मारना-पीटना बंद हो’, बोले राहुल गांधी     |   दिल्ली: जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्रों से मिले राहुल गांधी     |   ‘प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाए केसों को हटाने पर विचार करेगी सरकार’, CJP का बयान     |   ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समझौता नहीं’, सरकार संग मीटिंग के बाद CJP ने कहा     |   दिल्ली: जंतर-मंतर के आसपास कई स्थानों पर फेशियल रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए     |  

डिजिटाइज हो रहे हैं भारतीय इतिहास के दस्तावेज

नेशनल आर्काइव ऑफ इंडिया में भारत का 250 साल से ज्यादा समय का इतिहास दुर्लभ दस्तावेजों के रूप में मौजूद है। इसके करीब 34 करोड़ पन्ने हैं। अब इनका डिजिटाईजेशन किया जा रहा है. प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक, उनका लक्ष्य रोजाना छह लाख पन्नों को डिजिटाईज करना है.

दस्तावेजों में 1857 का विद्रोह, भारत में रियासतों के विलय के कागजात और महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसी कुछ महान हस्तियों की चिट्ठियां भी शामिल हैं. डिजिटाईजेशन प्रक्रिया 15 अगस्त, 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।