उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में एक महिला की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि यह घटना महिला के पति की हत्या के लंबे समय से लंबित मामले से जुड़ी हो सकती है, जिसमें कुछ आरोपी अब भी फरार हैं। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है, जिनके पति की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी। महिला अपने पति की हत्या के मामले की लगातार जानकारी ले रही थी और न्याय के लिए प्रयासरत थी। महिला के पति की हत्या के मामले में नामजद कुछ संदिग्ध अब भी फरार हैं और इन लोगों को ही रचना की हत्या का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल करने के साथ ही स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।"
दिल्ली: शालीमार बाग में महिला की गोली मारकर हत्या
You may also like
पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त.
नीट री-एग्जाम के लिए छात्र ने खुद चुना था अबू धाबी, NTA ने सेंटर से जुड़े विवाद पर दी सफाई.
‘बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है’, तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला.
'अपने खेल पर भरोसा रखें', एशियाड से पहले भारतीय गोल्फरों को जीव मिल्खा सिंह ने दी सलाह.