दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन इलाके में स्थित एक मकान में रविवार को एलपीजी सिलेंडर के कारण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह करीब नौ बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अधिकारी ने कहा, “आग घरेलू वस्तुओं और एक एलपीजी सिलेंडर में लगी। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।” सुबह करीब 9:50 बजे आग पर काबू पा लिया गया।