भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत आईएनएस इंफाल ने बुधवार को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के मौके पर मॉरीशस के लोगों के लिए अपने डेक खोल दिए। भारतीय नौसेना के सबसे उन्नत युद्धपोतों में से शामिल ये युद्धपोत इस दौरान बड़ी संख्या में आगंतुकों का स्वागत करेगा।
ये युद्धपोत मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के मौके पर सद्भावना यात्रा के तहत 10 मार्च को पोर्ट लुईस पहुंचा था। ये भारतीय नौसेना की उस टुकड़ी का हिस्सा है जिसने यहां राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लिया।
परेड में भारतीय नौसेना की मार्चिंग टुकड़ी, नौसेना बैंड और आईएनएस इंफाल पर सवार दो उन्नत बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टरों ने फ्लाईपास्ट किया। ये शिप 14 मार्च तक पोर्ट लुईस में रहेगा।
राष्ट्रीय दिवस पर INS इंफाल का डेक मॉरीशस के आम लोगों के लिए खोला गया
You may also like
UP में आयुष्मान योजना का 'डेटा सैनेटाइजेशन', 15 से ज्यादा अस्पतालों में नाम दर्ज कराने वाले डॉक्टरों पर एक्शन.
सोशल मीडिया पर भड़काऊ कंटेंट फैलाने वालो पर सख्त कार्रवाई करेगी पंजाब पुलिस.
देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेश में SIR की घोषणा, ECI ने तीसरे चरण का किया एलान.
CM रेखा गुप्ता ने अपने काफिले में 60% कटौती की, अब सिर्फ 4 गाड़ियां शामिल.