Breaking News

मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   ईरान में घुसने की तैयारी में अमेरिकी सेना, जमीनी जंग का काउंटडाउन शुरू... ट्रंप का सबसे बड़ा फैसला!     |   'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका     |   पीएम नरेंद्र मोदी कल जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को दिखाएंगे हरी झंडी     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |  

कांस फिल्म महोत्सव 2026 में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा, ऑफ शोल्डर गाउन में आईं नजर

Cannes Film Festival 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट कांस फिल्म महोत्सव 2026 में अलग-अलग मौकों पर अपने आकर्षक अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं उनकी डिनर पार्टी में पहनी गई ड्रेस की। उनकी ये ड्रेस बेहद खास दिखी।

ये उनका कांस महोत्सव में चौथा लुक था जो बेहद शानदार दिखा। इसमें उन्होंने विंटेज स्टाइल और भारतीय फैशन की कारीगरी का अनूठा संगम पेश किया। डिनर पार्टी के लिए आलिया ने तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन किया गया एक बेहद बारीक कढ़ाई वाला ब्रोकेड गाउन पहना था।

इस गाउन में मेटैलिक और रोज टोन पैटर्न में फ्लोरल कढ़ाई, स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट और ऑफ-शोल्डर नेकलाइन थी। इसने उनकी खूबसूरती को और भी निखार दिया।