Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

कांग्रेस का नाम बदलकर एंटी नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिए: BJP

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस का नाम बदलकर एंटी नेशनल कांग्रेस कर देना चाहिए।चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की सत्यता पर सवाल उठाया था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के लिए कोई सबूत नहीं मांगा गया था।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में कांग्रेस कहती है कि वो सेना और सरकार के साथ खड़ी है लेकिन मीटिंग खत्म होने के बाद वो राष्ट्रीय नीति पर वोट बैंक नीति को हावी होने देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे पर सेना पर चोट कर रहे हैं।