Breaking News

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से कमर्शियल उड़ानें शुरू होंगी, मंजूरी मिली     |   पंजाब विधानसभा स्पीकर ने CM मान का डोप टेस्ट कराने की कांग्रेस की मांग खारिज की     |   जाब CM भगवंत मान ने कर्मचारियों के मिनिमम वेज में 15 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया     |   पंजाब: ‘कांग्रेस वॉकआउट के बहाने ढूंढ रही’, लेबर डे पर विधानसभा में बोले CM मान     |   भारत का पहला मल्टी-लेन फ्री फ्लो बैरियर सिस्टम गुजरात में चोर्यासी टोल पर लॉन्च     |  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे चंडीगढ़, पार्टी के सीनियर नेताओं से करेंगे मुलाकात

नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी चंडीगढ़ आए हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनका स्वागत किया।दोपहर ढ़ाई बजे तक उनके लौट जाने का शेड्यूल है। इस दौरान वह चंडीगढ़ के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें गुटबाजी से बाहर निकालकर एकजुटता का पाठ पढ़ाएंगे साथ ही संगठन बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। दो चरणों में होने वाली बैठकों के दौरान राहुल गांधी सिर्फ 115 नेताओं से मिलेंगे।

पहले दौर की मीटिंग राज्य के 17 प्रमुख नेताओं के साथ होगी, जबकि दूसरे दौर की मीटिंग में केंद्रीय व राज्य पर्यवेक्षकों के साथ संगठन बनाने के तौर-तरीके पर बातचीत की जाएगी। कांग्रेस ने तय किया है कि हरियाणा में कांग्रेस के अधिकतर जिलाध्यक्ष 50 साल की उम्र के आसपास के होंगे।राहुल गांधी आज 21 केंद्रीय पर्यवेक्षकों व 77 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ संगठन के प्रारूप पर वार्ता करेंगे। राज्यस्तरीय पर्यवेक्षकों में आठ सह पर्यवेक्षक शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक हुड्डा गुट के पर्यवेक्षक हैं। एक केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ तीन-तीन राज्यस्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

किस केंद्रीय पर्यवेक्षक व राज्य पर्यवेक्षक को कौन सा जिला दिया जाएगा, इस पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के बीच चर्चा हुई। राहुल गांधी की बैठक में चर्चा के इस प्रारूप को रखा जाएगा, जिसके बाद तय होगा कि कौन केंद्रीय पर्यवेक्षक किस जिले में संगठन तैयार करने जाएगा।